शिवपुरी। देशहित और कर्मचारी हितों को सर्वोपरि मानते हुए शासन से मान्यता प्राप्त मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने बैराड़ तहसील कार्यकारिणी का गठन किया। यह आयोजन बैराड़ के लॉर्ड लखेश्वर हायर सेकेंडरी स्कूल में सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में शासकीय सेवक शामिल हुए। बैठक का शुभारंभ माँ भारती और माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना से हुआ। तत्पश्चात पोहरी ब्लॉक अध्यक्ष अमरसिंह कुशवाह एवं तहसील अध्यक्ष संजय त्रिवेदी के मार्गदर्शन में कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
निर्विरोध चुने गए नवनिर्वाचित पदाधिकारी में तहसील अध्यक्ष चन्द्रभान सिंह यादव, सचिव दिलीप धाकड़, कोषाध्यक्ष राजेश सैन, उपाध्यक्ष हरीसिंह तोमर, रामनरेश कौशल, सुगर सिंह यादव, जसराम वर्मा, महेश रावत, सह सचिव हुकुम सिंह खंगार, मनीराम वघेल, संगठन मंत्री सुरेश जाटव, सह संगठन मंत्री रामहेत यादव, कार्य मंत्री रामसिंह जाटव, सह कार्य मंत्री महेश बाथम, सदस्य कुलदीप वर्मा, गीता जाटव, नेहा शर्मा शामिल हैं। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन और कर्मचारियों के हित में पूरी ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित शासकीय सेवकों ने नए पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर शुभकामनाएँ दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बैठक में प्रमुख रूप से जिला संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा, राजपत्रित अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष कौशल गौतम, कार्यवाहक सचिव राजकुमार सरैया, कार्यकारिणी सदस्य राजीव पुरोहित, संकुल केन्द्र बैराड़ के प्राचार्य दिनेश यादव सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।