शिवपुरी। कोलारस विधानसभा में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का जोरदार स्वागत कर संगठन की ताकत का प्रदर्शन किया। पडोरा चौराहा पर कार्यकर्ताओं ने पटवारी को फूल-मालाओं से लादकर उनका अभिनंदन किया।
प्रियंका गांधी संगठन ऑल इंडिया के प्रदेश वर्किंग प्रेसिडेंट असलम मोहम्मद ने अपनी पूरी टीम के साथ पटवारी का माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशरफ खान, प्रदेश जनरल सेक्रेटरी बशीर खान, जिला ऑर्डिनेटर सादिक खान, किसान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सतीश धाकड़, कोलारस कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी ब्लॉक अध्यक्ष मोहन अग्रवाल, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र शिवहेर, कांग्रेस नेता विजय खटीक, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती गीता खटीक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों की मौजूदगी रही। कार्यकर्ताओं ने पटवारी के स्वागत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन अब गांव-गांव तक सक्रिय है और प्रदेश में नई ऊर्जा के साथ जनता की लड़ाई लड़ने को तैयार है।