रन्नौद पुलिस ने 100 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

MP DARPAN
0

शिवपुरी। रन्नौद थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत ग्राम टोकनी में महादेव मंदिर के पास दबिश देकर 100 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्त की और आरोपी पातीराम जाटव को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उक्त कार्रवाई एसपी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन एवं एएसपी संजीव मुले एवं कोलारस एसडीओपी संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई।
रन्नौद थाना प्रभारी अरविन्द सिंह चौहान के अनुसार, आज मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टोकनी में अवैध रूप से हाथ भट्टी की कच्ची शराब का निर्माण कर उसे विक्रय हेतु संग्रहित किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित दबिश दी। मौके पर आरोपी पातीराम जाटव पुत्र बलचंदी जाटव उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 08 जाटव मोहल्ला रन्नौद को अवैध शराब बनाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने 10,000 रूपए अनुमानित मूल्य की 100 लीटर कच्ची शराब जप्त की। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत गिरफ्तारी करते हुए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्रवाई में उनि निरीक्षक अरविंद सिंह चौहान, प्र.आर. जगेश सिंह सिकरवार, प्र.आर. अख्तर खान, आर. महेश सिंह, सिद्धनाथ गौड़,  महेश पटेलिया एवं म.आर. कृष्णा पाल की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top