निर्वाचन में जोश, विश्वास और संगठन के प्रति निष्ठा की झलक
शिवपुरी। अमन पब्लिक स्कूल में मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के तहसील एवं ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देशन में पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुई।
इस चुनाव में संजय त्रिवेदी (देबरी) को तहसील अध्यक्ष तथा अमर सिंह कुशवाह को ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया। साथ ही दीपक राठौर को तहसील सचिव और निकहत अफरोज सिद्दीकी को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
तहसील कार्यकारिणी:
उपाध्यक्ष - सेवक सिंह राठौड़, मातादीन वर्मा, कुसुम सखवार, पंकज अहिरवार, ऋषभ जैन
सह सचिव - सुरेश उमरैया, राजेन्द्र प्रसाद दोहरे
संगठन मंत्री - संजय अहिरवार, सह संगठन मंत्री - हेमंत भार्गव
कार्यालय मंत्री - डोंगर आदिवासी, सह कार्यालय मंत्री - नीरज सिंह सिकरवार, धर्मेन्द्र परिहार, अमित राजपूत, सुनील तिवारी
ब्लॉक कार्यकारिणी:
सचिव - भंवर सिंह धाकड़ (दुल्हारा), कोषाध्यक्ष - मुकेश बघेल
उपाध्यक्ष - पुरुषोत्तम अंगोलिया, महेन्द्र जाटव, रामअवतार पाल, हीरालाल शाक्य, श्रीमती शांति कोली
सह सचिव - श्रीमती जलधार, हेमलता राठौर
संगठन मंत्री - मोहर सिंह पावक, सह संगठन मंत्री - हेमंत रावत
कार्यालय मंत्री - उपेन्द्र भदौरिया, सह कार्यालय मंत्री - लोकेन्द्र ओझा, शंभू दयाल दोहरे, रविन्द्र वशिष्ठ, श्याम सिंह दोहरे
कार्यक्रम का संचालन अरविन्द सरैया द्वारा किया गया। नवगठित टीम ने संगठन हित में निष्कलंक सेवा और पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प दोहराया। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थितजनों द्वारा पुष्पगुच्छ और शुभकामनाओं के साथ सम्मानित किया गया।