करैरा पुलिस ने हत्या एवं बलात्कार के दो फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार

MP DARPAN
0


शिवपुरी।
करैरा थाना पुलिस की टीम ने हत्या और बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। 

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छावई के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने 4 अगस्त को दो गंभीर वारंटियों को गिरफ्तार किया है जिनमें अभिषेक खटीक निवासी राम जानकी मंदिर के पास करैरा वर्ष 2023 में नाबालिग से सामूहिक बलात्कार के मामले में वांछित था। इसके विरुद्ध प्रकरण क्रमांक 177/21 में धारा 376डी, 366 आईपीसी और 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत विशेष न्यायालय पोक्सो करैरा से गिरफ्तारी वारंट जारी था। वहीं दूसरा आरोपी रवि कुशवाह निवासी बगीचा मंदिर के पास करैरा वर्ष 2021 के हत्या के प्रकरण में फरार था। प्रकरण क्रमांक 380/23 में धारा 302, 147, 148, 149 आईपीसी के तहत द्वितीय अपर न्यायाधीश महोदय करैरा द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। रवि कुशवाह नशे का लती है और स्थानीय लोगों व परिजनों के लिए सिरदर्द बन चुका था। उसकी गिरफ्तारी से कस्बे में राहत की सांस ली जा रही है। दोनों आरोपी करैरा क्षेत्र में भय और अपराध का पर्याय बन चुके थे, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने इनके आतंक का अंत कर दिया। उक्त दोनों कार्रवाईयों में थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई, एसआई अंजली सिंह, एएसआई शैलेंद्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह यादव, रामप्रवेश शर्मा, आरक्षक हरेंद्र गुर्जर, सोनू श्रीवास्तव, रवि कौरव, महेंद्र कुशवाह, राघवेंद्र पाल, रामअवतार गुर्जर तथा नगर रक्षा समिति सदस्य अनिकेत सेन एवं मनमोहन तोमर की अहम भूमिका रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top