गुना। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा नगर मंडल गुना ने एक विशाल वाहन तिरंगा यात्रा निकाली, जिसने पूरे नगर में देशभक्ति का जोश भर दिया। यात्रा की शुरुआत भारत माता की आरती से हुई और नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत के नेतृत्व में सैकड़ों बाइक, कार, प्रदर्शनी वाहन और भारत माता-सैनिकों के रूप में सजे बच्चे बग्गी पर सवार होकर शहर की सड़कों पर निकले। आगे चल रहे डीजे से गूंजते देशभक्ति गीतों ने माहौल को और ऊर्जावान बना दिया।
नगर मंडल मीडिया प्रभारी मुकेश ओझा ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में जिलेभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। मंगलवार को निकाली गई नगर मंडल की वाहन तिरंगा यात्रा की शुरूआत भारत माता की आरती के साथ हुई। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक नहीं, बल्कि बलिदान, एकता और समर्पण का संदेश देने वाला ध्वज है। उन्होंने सभी से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की। कार्यक्रम में इस मौके पर गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता, मंडल प्रभारी एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता, प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष वंदना मंडरे, हरिसिंह यादव, वरिष्ठ नेता आलोक विजयवर्गीय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धाकड़, नगर महामंत्री द्वय हरीश उरैया एवं नीरज जैन, मंडल उपाध्यक्ष शिवम् दुबे (शेंकी), आकाश लोधा, धर्मेन्द्र प्रजापति, प्रमोद जोशी, नगर मंत्री गोविंद सोनी, शैलेश कुशवाह, विवेक भार्गव, अभय शर्मा, निकित जैन, छाया बाल्के सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारी, मातृ शक्ति एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे नगर में तिरंगा लहराते वाहनों और गूंजते नारों ने स्वतंत्रता दिवस का उत्साह चरम पर पहुंचा दिया।