करैरा विधानसभा में नए कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल का भव्य स्वागत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह

MP DARPAN
0


शिवपुरी।
करैरा विधानसभा में आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक भव्य स्वागत किया। दोपहर 1:30 बजे शिवपुरी से प्रस्थान के बाद जिलाध्यक्ष का स्वागत सिरसोद में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत पांडे, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष  मानसिंह फौजी, सतीश खटीक, मुट्टे खान, करैरा ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र भार्गव, अमित वर्मा और डी.पी. श्रीवास्तव के निवास पर किया गया। 

दयाल मैरिज गार्डन में करैरा विधानसभा के समस्त कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर मोहित अग्रवाल का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भीड़ ने यह संदेश दिया कि जिला कांग्रेस शिवपुरी अब नई ऊर्जा और जोश के साथ आगे बढ़ेगी। इस अवसर पर विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्षों, पूर्व विधायकों, जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। सभी ने नए जिला अध्यक्ष को बधाई दी और कहा कि वे उनके नेतृत्व में कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस को नई ऊँचाइयों पर ले जाएंगे। बैठक में करेरा विधानसभा की क्षेत्रीय समस्याओं पर भी चर्चा हुई और समाधान के लिए कार्ययोजना बनाई गई। संध्या काल में मोहित अग्रवाल ने वरिष्ठ कांग्रेस जनों और पदाधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर विचार-विमर्श किया। इस दौरान पूर्व विधायक प्रागी लाल जाटव, लाली वेदोरिया, नारायणन गेंडा, धर्मचंद जैन, श्रीमती दमयंती मिश्रा, मुरारी लाल भेन्या, शहर काजी, एडवोकेट बृजेश शर्मा, नवाब सिंह बैसली, नीरज नगरिया, पप्पू बुंदेला, राजीव श्रीवास्तव, सी.पी. श्रीवास्तव, राजेंद्र व्याध, वीर सिंह गुर्जर, भगवान सिंह कुशवाहा, पंकज दुबे सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके बाद जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने कहा कि मैं करैरा विधानसभा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिला कांग्रेस को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करूंगा। हम सभी मिलकर जिले की समस्याओं का समाधान करेंगे और कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचाएंगे। जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के साथ उनकी यात्रा में जिला कार्यकारिणी के सदस्य साहब सिंह कुशवाह, राजेंद्र सिंह, राजू गुर्जर, संगठन मंत्री राजकुमार बंसल, जिला प्रवक्ता एडवोकेट राजकुमार शाक्य, सेवादल जिला अध्यक्ष वीरेंद्र खटीक, योगेश करारे, नलिन पंडित, पार्षद संजय गुप्ता, पप्पू कमल किशन शाक्य, विनोद विकट, पंकज आहुजा, आकाश जैन, अरुण चौहान, राजीव पांडे समेत अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top