मातृशक्ति का आक्रोश: राहुल गांधी का पुतला फूंका, कांग्रेस नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

MP DARPAN
0



शिवपुरी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा प्रदेश की महिलाओं के प्रति विवादित बयान देने के विरोध में शिवपुरी की मातृशक्ति सड़कों पर उतर आई। भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में सोमवार को माधव चौक से विशाल आक्रोश रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

रैली में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी शर्म करो, जीतू पटवारी शर्म करो, नारी शक्ति के सम्मान में, भाजपा मैदान में जैसे नारे लगाए और कांग्रेस नेताओं के कृत्यों की कड़ी निंदा की। महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने महिलाओं और मातृशक्ति का अपमान किया है, जिसे देश की जनता कभी सहन नहीं करेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला जूते-चप्पलों से पीटकर आग के हवाले किया। महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे ने कहा कि राहुल गांधी सहित समूची कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी जी को गालियां देने के बाद अब उनकी स्वर्गीय माताजी को अपशब्द कह रही है। यह निर्लज्जता की सारी हदें पार कर देना है। मातृशक्ति और समाज इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा। इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरवीर रघुवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजू बाथम, महामंत्री गगन खटीक, अशोक खंडेलवाल, मंत्री मुकेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष पवन जैन, नवाब सिंह कुशवाहा, दिलीप मुद्गल, मंडल उपाध्यक्ष गिर्राज शर्मा, विपुल जैमनी, डॉ. राकेश राठौर, राजीव जैन, जितेंद्र राठौर, युवा मोर्चा अध्यक्ष नवनीत सेन, अमित भार्गव, प्रभात मिश्रा, कपिल भार्गव, लवलेश जैन, आकाश राठौर सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top