इंदार पुलिस ने महिला की गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

MP DARPAN
0

शिवपुरी। इंदार थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम कुटवारा में महिला की गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी बृजेश लोधी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इंदार थाना प्रभारी दिनेश सिंह नरवरिया के अनुसार, ग्राम कुटवारा में 27 अक्टूबर को किरन बाई उम्र 50 वर्ष पत्नी कल्याण सिंह लोधी की खेत पर संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई थी। जांच के दौरान साक्षियों ने मृतिका के चाचा ससुर बृजेश लोधी पर शक जताया। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी संजय मिश्रा के निर्देशन में टीम ने तकनीकी व मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को ग्राम मेघौना बड़ा, थाना रन्नौद क्षेत्र से धर दबोचा। आरोपी बृजेश लोधी उम्र 55 वर्ष निवासी कुटवारा, हाल निवासी रूपनगर बहेरिया जिला अशोकनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी दिनेश सिंह नरवरिया, सउनि शत्रुघ्न सिंह भदौरिया, सउनि जयनारायण तथा अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top