शिवपुरी। सामान्य वनमंडल शिवपुरी के अतिक्रमण निरोधी अभियान के तहत वन परिक्षेत्र पिछोर में आज बड़ी कार्रवाई की गई। विभाग ने ग्राम झलकुई के समीप स्थित कक्ष क्रमांक पी.एफ. 1154 में लगभग 50 हेक्टेयर वनभूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। यह भूमि बीते आठ वर्षों से 68 अतिक्रमणकारियों के अवैध कब्जे में थी। कार्रवाई पिछोर वन परिक्षेत्राधिकारी ऋषभ बिसारिया के नेतृत्व में की गई, जिसमें वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही। इसके अलावा उडऩदस्ता दल वनवृत्त शिवपुरी और सामान्य वनमंडल शिवपुरी की टीमें भी मौके पर मौजूद रहीं। अभियान के दौरान 6 जेसीबी मशीनों और 4 ट्रैक्टरों की मदद से पत्थर की दीवारें, बाड़ और लोहे की तार फेंसिंग को ध्वस्त किया गया। अतिक्रमित भूमि को तत्काल वन स्वरूप में लाने के लिए कंटूर ट्रेंच खुदवाने की प्रक्रिया शुरू की गई। वन विभाग ने बताया कि आगामी वर्षा ऋतु में इस क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। साथ ही चेतावनी दी गई है कि भविष्य में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग ने नागरिकों से अपील की कि वे वन भूमि की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनें।
पिछोर में 50 हेक्टेयर वनभूमि अतिक्रमण से मुक्त, 68 अतिक्रमणकारियों पर गिरी गाज
9:42 pm
0
अन्य ऐप में शेयर करें


