भोपाल। मध्यप्रदेश में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग को नई दिशा देने की उम्मीदें आज और प्रबल हो गईं, जब डॉ. अजय खेमरिया ने राज्य के नव नियुक्त दिव्यांगजन आयुक्त के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया। भोपाल स्थित पत्रकार कॉलोनी स्थित आयुक्त कार्यालय में आयोजित औपचारिक कार्यक्रम में डॉ. खेमरिया ने पदभार ग्रहण किया और विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उनके स्वागत में पूरे कार्यालय का माहौल उत्साहपूर्ण और सौहार्द्र से भरा रहा। डॉ. खेमरिया अपने व्यावहारिक दृष्टिकोण, संवेदनशील प्रशासन और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। विभाग को उनसे उम्मीद है कि वे दिव्यांगजन कल्याण से जुड़ी योजनाओं में तेज क्रियान्वयन और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर रेडक्रॉस के प्रदेश सचिव रामेंद्र सिंह, पूर्व आयुक्त संदीप रजक, सक्षम संस्था के रविंद्र कोपरगांव, एपी नायडू, प्रीति तांबे, पूर्णिमा नायडू सहित सामाजिक न्याय विभाग के कंसल्टेंट एचपी वर्मा एवं अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नवनियुक्त आयुक्त का स्वागत किया और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। पदभार ग्रहण करते हुए डॉ. खेमरिया ने कहा कि राज्य में दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। हमारी प्राथमिकता है कि हर दिव्यांग नागरिक को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।
मप्र के नव नियुक्त दिव्यांगजन आयुक्त डॉ. अजय खेमरिया ने संभाला कार्यभार, बेहतर सेवा प्रणाली के संकेत
9:43 pm
0
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें


