देवेंद्र शर्मा बने शिवपुरी जिला कांग्रेस के नए प्रभारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर

MP DARPAN
0

शिवपुरी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ग्वालियर संभाग के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं ग्वालियर शहर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा को जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी का नया प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति की खबर मिलते ही जिलेभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई।

जिला कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी में आयोजित स्वागत समारोह में कांग्रेसजनों ने श्री शर्मा का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि उनका अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनसंपर्क कौशल शिवपुरी कांग्रेस को नई दिशा प्रदान करेगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने कहा कि देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में शिवपुरी जिला कांग्रेस और भी अधिक सशक्त, संगठित और जनमुखी बनेगी। उन्होंने इस नियुक्ति के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि देवेंद्र शर्मा सदैव जनता की आवाज को मुखर करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में अग्रणी रहे हैं। प्रवक्ता एडवोकेट राजकुमार शाक्य ने बताया कि पार्टी के लिए यह नियुक्ति नई ऊर्जा का संचार करेगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top