शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ के निर्देशन में असामाजिक तत्वों एवं वांटेड अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना करैरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ढाई साल से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छावई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राजेश पुत्र रामसेवक जाटव उम्र 39 वर्ष निवासी ब्लॉक के पीछे करैरा को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ तीन स्थायी गिरफ्तारी वारंट लंबित थे जिनमें अपराध क्रमांक 59/20 धारा 323, 294, 34 आईपीसी, अपराध क्रमांक 52/21 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम एवं अपराध क्रमांक 217/23 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम हैं। आरोपी वारंट से बचने पुणे (महाराष्ट्र) भाग गया था। जैसे ही वह घर लौटा, मुखबिर की सूचना पर एएसआई शैलेन्द्र सिंह चौहान ने टीम सहित दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय करैरा के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे उप जेल करैरा भेजा गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक विनोद सिंह छाबई, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह गुर्जर, सहायक उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक राजेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक राजीव छारी, आरक्षक मनीष कुमार, गोविंद रावत, राघवेंद्र पाल, रवि कौरव, विकास भारद्वाज, शैलेंद्र विश्वकर्मा एवं चालक आरक्षक रामावतार गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


