अपह्रता से दुष्कर्म के आरोपी को सतनवाडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

MP DARPAN
0

शिवपुरी। सतनवाडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 38 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी रामरतन शाक्य 34, ग्राम ठेह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

घटना की रिपोर्ट 27 सितंबर 2025 को थाना सतनवाडा में दर्ज कराई गई थी। प्रारंभिक जांच में आरोपी ने अपह्रता को बहला-फुसला कर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुलिस ने दिनांक 1 अक्टूबर 2025 को अपह्रता को सुरक्षित बरामद कर उसका कथन दर्ज किया। मामले में धारा 61, 65(1), 87 बीएनएस और 5/6 पॉक्सो एक्ट भी जोड़े गए। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के दिशा-निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय मुले और एसडीओपी संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी सुनील सिंह राजपूत ने आरोपी को 2 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी में थाना सतनवाडा टीम के अन्य सदस्यों बृजेन्द्र कुमार पाठक, निरंजन सिंह गुर्जर, राहुल बघेल, शिवराज धाकड़, महेश कुमार, पवन कुमार और राजेश मिश्रा की भी सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top