तेंदुआ पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

MP DARPAN
0

शिवपुरी। तेंदुआ थाना पुलिस ने तत्परता और सतर्कता का परिचय देते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई बाइक बरामद करने में सफलता हासिल की है।

तेंदुआ थाना प्रभारी नीतू सिंह धाकड़ के अनुसार, फरियादी पंजाब धाकड़ पुत्र बल्लू धाकड़, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम खरई, ने 18 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमव्ही 6904 दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को दोपहर 1 से 2 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई थी। इस पर थाना तेंदुआ में अपराध क्रमांक 148/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। दौरान विवेचना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चोरी गई मोटरसाइकिल खरई-चिलावद रोड पर चिलावद पुलिया के पास एक व्यक्ति के कब्जे में है। सूचना पर तत्काल दबिश दी गई, जहां से पुलिस ने आरोपी अभय सिंह पुत्र करन सिंह आदिवासी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम पवा बसई, थाना तेंदुआ को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नीतू सिंह धाकड़, प्रआर गजेंद्र सिंह सोलंकी, आर अंकित शर्मा, एवं आर चालक सोनू गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top