भाजपा नगर मंडल गुना में सुनी गई मोदी जी की मन की बात

MP DARPAN
0

प्रधानमंत्री ने स्वदेशी, संस्कृत और पर्यावरण संरक्षण पर दिया विशेष संदेश

गुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 127वें एपिसोड का प्रसारण भाजपा नगर मंडल गुना द्वारा बूथ क्रमांक 39 पर सामूहिक रूप से सुना गया। यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत के नेतृत्व में बूथ अध्यक्ष प्रताप कुशवाह के निवास पर आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने छठ पूजा की शुभकामनाएं देते हुए त्योहारों में स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में संचालित गार्बेज कैफे जैसी अनोखी पहल का उल्लेख किया, जहां प्लास्टिक कचरे के बदले भोजन दिया जाता है। प्रधानमंत्री ने संस्कृत भाषा को लोकप्रिय बनाने वाले युवाओं की सराहना करते हुए ऑपरेशन सिंदूर जैसे सुरक्षा बलों के प्रयासों को राष्ट्र के लिए गर्व का विषय बताया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री हरीश उरैया, ओबीसी मोर्चा पूर्व सह कोषाध्यक्ष मुकेश साहू, मीडिया प्रभारी मुकेश ओझा, बूथ कार्यकर्ता मोनू कुशवाह, बूथ समिति सदस्य, मातृशक्ति और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top