नरवर पुलिस ने अवैध हथियारों की बिक्री करने पहुंचे दो आरोपियों को दबोचा

MP DARPAN
0

2 कट्टे-9 जिंदा राउंड और पल्सर बाइक जब्त  

शिवपुरी। नरवर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के कारोबार पर बड़ी कार्यवाही करते हुए दो शातिर तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो 315 बोर के कट्टे, 9 जिंदा राउंड और एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 07 जेडएफ 6697 बरामद की गई। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 1,66,000 रूपए बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर जिलेभर में अवैध हथियारों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरवर निरीक्षक विनय यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति गल्ला मंडी, नरवर में अवैध हथियार बेचने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और अनूप गुर्जर पुत्र बीरबल सिंह उम्र 25 वर्ष एवं रामविलास गुर्जर पुत्र दीना गुर्जर उम्र 36 वर्ष दोनों निवासी ताल का पुरा कैथा थाना तिघरा जिला ग्वालियर, को धर दबोचा। आरोपियों से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने अपराध क्रमांक 246/25, धारा 25(1)(ए), 27 आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को माननीय न्यायालय करैरा में पेश किया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक विनय यादव, उपनिरीक्षक जूली तोमर, सउनि राधाकृष्ण बंजारा, राकेश यादव, प्रधान आरक्षक सुनील भार्गव, आरक्षक अजय गुर्जर, रामवीर सिंह, परिमाल, गौरव, दीपक पुरोहित, पवन पुरी, माधव सिंह, महिला आरक्षक कीर्ति एवं चालक राजबहादुर चोकोटिया की भूमिका उल्लेखनीय रही।

अपहृत नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, परिजनों के सुपुर्द किया 

नरवर थाना पुलिस ने एक बार फिर अपनी त्वरित कार्रवाई से मानवता की मिसाल पेश की है। अपराध क्र. 220/25 धारा 137(2) बीएनएस में अपहृत नाबालिग बालिका निवासी ग्राम पोहा को पुलिस ने सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया है। इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है। नरवर थाना पुलिस लगातार तलाश में जुटी थी। लगातार प्रयासों और टीमवर्क के परिणामस्वरूप आज बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top