राज्य कर्मचारी संघ ने किया एसपी अमन सिंह राठौड़ का सम्मान

MP DARPAN
0

10 घंटे में नवजात आध्या को बरामद कर पेश की मिसाल

शिवपुरी। जिला अस्पताल से चोरी हुई नवजात बच्ची आध्या को महज 10 घंटे में सागर से सकुशल बरामद कर उसकी मां को सौंपने वाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने मिसाल कायम की है। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में हुई इस सफलता पर राज्य कर्मचारी संघ, जिला इकाई शिवपुरी द्वारा शॉल-श्रीफल व माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर संघ के जिला संयोजक राजेंद्र पिपलोदा, दिलीप शर्मा, राजकुमार सरैया, अरविंद सरैया, हरभजन कौर, अनुज गुप्ता, अशोक वर्मा, राजीव पुरोहित, राजू शर्मा, महावीर मुद्गल, अमर सिंह कुशवाह, अजमेर सिंह यादव, फतेह सिंह गुर्जर, शत्रुघ्न सिंह तोमर, कौशल श्रीवास्तव, हिम्मत सिंह सोनकर, सुरेंद्र यादव, मनोज भार्गव, अंजू यादव, रितु श्रीवास्तव, रामहेत शर्मा, गोविंद भार्गव, बनवारी धाकरे, गजेंद्र यादव, धीरज सिंह राजपूत, मनमोहन जाटव, अमरदीप श्रीवास्तव, राजेश पाठक, गुण सागर शर्मा, पुरुषोत्तम मंगोलिया, लोकेंद्र ओझा, मुकेश धाकड़, रवि तोमर, बृजेश शर्मा, गोविंद मित्तल, धर्मेंद्र भारद्वाज, लोकेंद्र वशिष्ठ, सुनील मुद्गल, करण सिंह शाक्य, दर्शन शिवहरे, आर.एस. महाधुले, महेंद्र रावत, विनोद भार्गव, राजेंद्र शर्मा, अनिल दुबे और राजेश भार्गव सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top