किसानों को मिलेगा संदेश: नरवाई न जलाएं, मिट्टी बचाएं, जिपं अध्यक्ष नेहा यादव ने किया जागरूकता रथ को रवाना

MP DARPAN
0

शिवपुरी। खेतों में नरवाई जलाने से पर्यावरण और मिट्टी की उर्वरा शक्ति को होने वाले नुकसान को रोकने के उद्देश्य से सोमवार को नरवाई प्रबंधन जागरूकता रथ को जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उप संचालक कृषि पान सिंह करोरिया, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक एम.के. भार्गव और सहायक कृषि यंत्री भगवान सिंह नरवरिया उपस्थित रहे।

यह रथ जिले के गांव-गांव पहुंचकर किसानों को जागरूक करेगा कि नरवाई जलाने से न केवल पर्यावरण प्रदूषित होता है बल्कि भूमि की उर्वरा शक्ति भी घटती है। किसानों को सुपर सीडर, मल्चर, स्लेशर, स्टॉ-रीपर जैसे आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा। उप संचालक करोरिया ने कहा कि नरवाई जलाना पूर्णत: प्रतिबंधित है और इसका उल्लंघन करने पर दंडात्मक कार्रवाई भी संभव है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे नरवाई प्रबंधन अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top