फिजिकल पुलिस की बड़ी सफलता: 4 माह से फरार हत्या के प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त

MP DARPAN
0

शिवपुरी। फिजिकल थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में पिछले चार माह से फरार चल रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त किए गए हैं।

फिजिकल थाना प्रभारी नम्रता भदौरिया के अनुसार, 31 अगस्त 2025 को फरियादी चरण सिंह धाकड़, निवासी करौंदी कॉलोनी शिवपुरी ने थाना फिजिकल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुदामा पाराशर, मुरारी पाराशर, अमन पाराशर एवं बिट्टू पाराशर ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में थाना फिजिकल पर अपराध क्रमांक 212/25 धारा 118(1), 115(2), 296, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी, जिसमें बाद में धारा 109(1) बीएनएस का इजाफा भी किया गया। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं सीएसपी शिवपुरी संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। लगातार पतारसी और दबिश के बाद पुलिस टीम ने 23 दिसंबर 2025 को करौंदी कॉलोनी शिवपुरी से चारों आरोपियों सुदामा पाराशर उम्र 50 वर्ष, बिट्टू उर्फ अरुण उम्र 28 वर्ष, अम्मू उर्फ अमन उम्र 22 वर्ष एवं मुरारी पाराशर उम्र 48 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक लोहे का सरिया एवं तीन बांस की लाठियां बरामद कर जब्त की गईं। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक नम्रता भदौरिया, उप निरीक्षक सुमित सेंगर, प्रधान आरक्षक शिरोमणी सिंह, प्रधान आरक्षक अंकित सिंह राजावत, आरक्षक देवेंद्र रावत एवं आरक्षक शरद यादव की सराहनीय भूमिका रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top