करौंदी संबेल में जुए पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी रंगेहाथ दबोचे

MP DARPAN
0

शिवपुरी। जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फिजीकल पुलिस ने जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। करौंदी संबेल क्षेत्र में कलारी के पीछे हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे तीन युवकों को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से जुआ सामग्री सहित 1400 रुपए नगद जब्त कर जुआ अधिनियम के तहत त्वरित कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधों में कमी लाने के लिए अवैध मादक पदार्थ, जुआ-सट्टा, अवैध हथियार, अवैध खनन परिवहन व अवैध शराब के विरुद्ध सघन कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्हीं निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं सीएसपी संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 22.12.2025 को थाना फिजीकल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि करौंदी संबेल में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक नम्रता भदौरिया ने तत्परता दिखाते हुए टीम गठित की और बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में आकाश पुत्र रामदयाल ओझा उम्र 22 वर्ष निवासी करौंदी शिवपुरी, आकाश पुत्र शिशुपाल रंजन उम्र 24 वर्ष निवासी शांतिनगर शिवपुरी एवं संदीप पुत्र कल्लू कुशवाह उम्र 22 वर्ष निवासी करौंदी शिवपुरी शामिल हैं। आरोपियों के पास से 52 पत्तों की ताश की गड्डी और 1400 रुपए नगद बरामद किए गए। सराहनीय भूमिका निभाने वालों में निरीक्षक नम्रता भदौरिया, प्रआर 505 श्याम शर्मा, आर 68 विजय मीणा, आर 721 नरेन्द्र राठौर एवं आर 226 जितेन्द्र धाकड़ शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top