समाजसेवी राजेन्द्र राठौर के निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री तोमर, नवदम्पत्ति को दिया आशीर्वाद

MP DARPAN
0

शिवपुरी। शहर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े राजेन्द्र राठौर के विवेकानंद कॉलोनी स्थित निज निवास पर मप्र शासन के केबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का आगमन हुआ। इस अवसर पर राठौर परिवार एवं समाजजनों द्वारा प्रभारी मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के बीच हुए इस आत्मीय अभिनंदन ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। 

राठौर परिवार की ओर से प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव का माल्यार्पण कर शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। स्वागत-सत्कार के दौरान सामाजिक सौहार्द और पारिवारिक अपनत्व की झलक देखने को मिली। इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री तोमर ने राठौर परिवार के नवविवाहित दंपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सुखद, सफल एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पारिवारिक संस्कार और सामाजिक सहभागिता ही समाज को मजबूती प्रदान करती है। इस अवसर पर राठौर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवीलाल राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता हरवीर सिंह रघुवंशी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजू बाथम, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन जैन, जिला महामंत्री के.पी. परमार, लवलेश जैन चीनू, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा, राजेश ठाकुर, एडवोकेट संतोष शिवहरे, मुकेश जैन, सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर, जिला मंत्री नीरज सिंह तोमर, नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, पूर्व पार्षद वीरेंद्र शिवहरे सहित अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं राठौर समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top