शिवपुरी कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, मोहित अग्रवाल पुन: बने जिलाध्यक्ष

MP DARPAN
0

प्रदेश कांग्रेस ने दी मंजूरी, संगठन को मजबूत बनाने के लिए 52 पदाधिकारियों की टीम का गठन

शिवपुरी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी की नई जिला कार्यकारिणी को मंजूरी प्रदान कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की स्वीकृति के बाद संगठन प्रभारी महामंत्री डॉ. संजय कामले द्वारा जारी पत्र में 52 पदाधिकारियों की कार्यकारिणी का अनुमोदन किया गया है। नई टीम में युवा और अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का प्रयास किया गया है।

नई कार्यकारिणी में मोहित अग्रवाल को जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं संजय चतुर्वेदी को संगठन महासचिव तथा सोनू गुप्ता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपाध्यक्ष पद पर रामेश्वर दयाल यादव (रामू), चंद्रकांत शर्मा (मामा), वासित अली, राजकुमार यादव, रामकुमार दांगी, जगराम आदिवासी, कालीचरण शर्मा, शंकर कुशवाह, मानसिंह जाटव (फौजी) एवं शिशुपाल पाल को नियुक्त किया है। वहीं महासचिव शैलेन्द्र सिंह जूदेव, साजिद विद्यार्थी, अनिल शर्मा (अन्नी), जवाहर रावत, सतीश फौजी, साविर खान, रामनरेश यादव, संतोष शर्मा, मोहन यादव (सापरारा), अरविंद धाकड़ (चकराना), शिवचरण बघेल, पंकज आहूजा, शेरसिंह सरदार (शेरा), राजकुमार रघुवंशी (रिंकू) एवं अजय कुशवाह को बनाया गया है। सचिव पद पर आलोक प्रताप सिंह चौहान, मनोज जैन, अवधेश शिवहरे, श्यामविहारी आदिवासी, संजय वैरागी, गोपाल बघेल, अशोक धाकड़ (सरपंच), पप्पू आदिवासी, आशीष यादव, कमललाल शाक्य, अंकित राजे, के.पी. रावत, मोहन गुप्ता (सरपंच), सुनील शर्मा, बादाम आदिवासी, कोमल जाटव, गोपाल बघेल (ख्यावदा), हीरा कुशवाह, श्याम मोहन शिवहरे तथा कैलाशी आदिवासी को नियुक्त किया गया है। नई कार्यकारिणी में ऊषा लोधी को प्रवक्ता बनाया गया है। इसके अलावा विजय चौकसे को भी प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में विशाल चिडार एवं पुनीत शर्मा को नियुक्त किया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला नेतृत्व को निर्देशित किया है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति की सूचना देकर आपसी सहयोग और समन्वय के साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया जाए।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top