केन्द्रीय मंत्री सिंधिया का विजन : गाँव-गाँव पहुँचे पासपोर्ट, बैंकिंग और सरकारी सेवाएँ

MP DARPAN
0

डाकघर बने विकास के द्वार, शिवपुरी को मिली नई रफ्तार

शिवपुरी। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी जिले को विकास की तेज़ रफ्तार देते हुए कोलारस और जगतपुर में आधुनिक उप-डाकघरों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सिंधिया ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज का डाकघर केवल चि_ियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह ग्रामीण भारत की डिजिटल, आर्थिक और सेवा आधारित रीढ़ बन चुका है। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि आज अगर पासपोर्ट बन रहा है तो वह भी हमारे डाकघर से बन रहा है। यह कांग्रेस का वह दौर नहीं, जब जनता को दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का युग है, जहाँ सरकार खुद जनता के द्वार तक पहुँच रही है। उनके इस बयान पर मौजूद जनसमूह ने जोरदार तालियों से समर्थन जताया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री एवं प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, विधायक महेंद्र यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव, कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

14 लाख रूपए की विकास सौगात, अंत्योदय की ओर मजबूत कदम

केन्द्रीय मंत्री ने 12.79 लाख रूपए की लागत से बने कोलारस उप-डाकघर और 1.37 लाख रूपए की लागत से बने जगतपुर उप-डाकघर को जनता को समर्पित किया। उन्होंने इसे अंत्योदय के संकल्प का सशक्त उदाहरण बताते हुए कहा कि इन उप-डाकघरों से अब ग्रामीणों को बैंकिंग, बीमा, पेंशन और सरकारी योजनाओं की सुविधाएँ एक ही स्थान पर मिलेंगी।

डाकघर बने गाँवों का सबसे भरोसेमंद बैंक

सिंधिया ने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से डाकघर आज गाँवों का सबसे भरोसेमंद बैंक बन चुका है। बचत, बीमा, कुरियर से लेकर सरकारी सेवाएँ सब कुछ अब एक छत के नीचे उपलब्ध है।

बेटियों से युवाओं तक, हर वर्ग को लाभ

सुकन्या समृद्धि योजना का उल्लेख करते हुए सिंधिया ने कहा कि इससे हजारों बेटियों का भविष्य सुरक्षित हुआ है और आने वाले वर्ष में 15 से 20 हजार नए खाते खोलने का लक्ष्य है। वहीं गुना में पासपोर्ट सेवा केंद्र की स्थापना से क्षेत्र के युवाओं को वैश्विक अवसरों का रास्ता मिला है।

बदरवास से दुनिया तक डाक विभाग बनेगा सेतु

उन्होंने कहा कि बदरवास की जैकेट फैक्ट्री में बने उत्पाद अब डाक विभाग के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुँचेंगे, जिससे स्थानीय रोजगार और उद्योग को नई ताकत मिलेगी। सिंधिया ने दो टूक कहा कि शिवपुरी को मध्यप्रदेश का सबसे प्रगतिशील जिला बनाने का संकल्प पूरी मजबूती से आगे बढ़ रहा है और डाकघर इस विकास यात्रा के मजबूत स्तंभ बनेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top