मायापुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी को दबोचा, भेजा जेल

MP DARPAN
0

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मायापुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह नरवरिया के अनुसार, पीडि़ता की शिकायत पर थाना मायापुर में अपराध क्रमांक 09/26 पंजीबद्ध किया गया। मामले में आरोपी तेजपाल उर्फ कल्ला लोधी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बूधौन राजापुर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2), 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मायापुर दिनेश सिंह नरवरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे उपजेल पिछोर भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी दिनेश सिंह नरवरिया, उपनिरीक्षक अजय पटेल, प्रधान आरक्षक ऊधम सिंह भिलाला, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र राय, आरक्षक चन्द्रभान सिंह, आरक्षक रवि लोधी, आरक्षक मुरारीलाल अटारिया, आरक्षक राजवीर सिंह पवैया की अहम भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top