कोर्ट का फैसला: बडौदी न्यू मुरम रोड हत्याकांड में दो आरोपियों को आजीवन कारावास

MP DARPAN
0

शिवपुरी। वर्ष 2024 के चर्चित बडौदी न्यू मुरम रोड हत्याकांड में माननीय न्यायालय ने सख्त निर्णय सुनाते हुए दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास एवं पांच-पांच हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 390/24 धारा 302 भादवि में यह फैसला 13 फरवरी 2026 को सुनाया गया।

26 मई 2024 को वासुदेव धाकड़ उम्र 42 वर्ष पुत्र इमरत लाल धाकड़ निवासी रातौर, हाल माधव नगर शिवपुरी का शव बडौदी न्यू मुरम सड़क पर चाकू के गंभीर घावों व कटी गर्दन की अवस्था में मिला था। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी शिवपुरी संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में तत्कालीन थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए तथा घटना में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाइकिल और मोबाइल जब्त किए गए। जांच के आधार पर आरोपी रामबाई धाकड़ निवासी ग्रहरवारा थाना तेंदुआ एवं रूपसिंह धाकड़ निवासी दुल्हारा थाना बैराड़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। विचारण के दौरान वर्तमान थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ द्वारा साक्षियों को नियत तिथियों पर न्यायालय में प्रस्तुत कराया गया। शासन की ओर से प्रभावी पैरवी लोक अभियोजक धीरज जामदार ने की। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को दोषसिद्ध पाते हुए आजीवन कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया। निर्णय के पश्चात मृतक के परिजनों ने कोतवाली पुलिस का आभार व्यक्त किया। उक्त मामले में सराहनीय भूमिका निभाने वाले में निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़, तत्कालीन निरीक्षक रोहित दुबे, लोक अभियोजक धीरज जामदार, उपनिरीक्षक सुमित शर्मा, उपनिरीक्षक दीपक पलिया (तत्कालीन जिला शिवपुरी), उपनिरीक्षक भूपेन्द्र परमार, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र जाटव सायबर सेल प्रभारी, सहायक उपनिरीक्षक आविद खान, प्रधान आरक्षक नरेश यादव, प्रधान आरक्षक रघुवीर पाल, प्रधान आरक्षक विकास चौहान सायबर सेल शिवपुरी, आरक्षक अजय यादव, आरक्षक हेमराज सिंह, आरक्षक कुलदीप चतुर्वेदी शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top