विकसित और सशक्त भारत के निर्माण पर हुई सार्थक चर्चा
शिवपुरी। नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधियाउ ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से आत्मीय भेंट की। इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित एवं सशक्त भारत के निर्माण के लक्ष्य को और गति देने पर विस्तार से चर्चा हुई। संगठन की भूमिका को अधिक प्रभावी, सक्रिय और जनकेंद्रित बनाने के साथ-साथ केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संगठनात्मक समन्वय और विकास के संकल्प को मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


