रात में एसडीओपी शर्मा का औचक निरीक्षण, भौंती थाने की व्यवस्थाएं परखीं, गश्त बल को दिए निर्देश

MP DARPAN
0

शिवपुरी। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में 14-15 फरवरी 2026 की रात्रि में एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा ने थाना भौंती का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

रात्रि निरीक्षण के दौरान एसडीओपी श्री शर्मा ने ड्यूटी पर तैनात आरक्षक पीकेश को थाना परिसर में उपस्थित पाया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम भदौरिया भी तत्काल थाना पहुंचे। निरीक्षण के समय हवालात में कोई बंदी नहीं मिला। एसडीओपी श्री शर्मा ने थाने के महत्वपूर्ण रजिस्टरों का अवलोकन कर आवश्यक टीप अंकित की तथा लंबित प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। रात्रि गश्त में लगे बल को सतर्कता और सक्रियता के साथ गश्त करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।  निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई का भी जायजा लिया गया। साथ ही शत-प्रतिशत वारंट तामीली के निर्देश दिए गए। थाने में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे चालू अवस्था में पाए गए, जिस पर संतोष व्यक्त किया गया। एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने स्पष्ट कहा कि रात्रि गश्त अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top