शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के सख्त निर्देशों के तहत अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना सिरसौद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 16 फरवरी 2026 को मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जामखो रोड स्थित पुलिया के पास घेराबंदी कर एक युवक को अवैध हथियार सहित दबोच लिया।
थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मुकेश दुबौलिया के नेतृत्व में टीम ने आरोपी जितेंद्र जाटव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम रौदा को पकड़ा, जिसके कब्जे से एक देशी 315 बोर का कट्टा एवं एक जिंदा राउंड बरामद किया गया। जब्त हथियार व कारतूस की अनुमानित कीमत 5,200 रुपये बताई गई है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 40/2026 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में सउनि बृजपाल सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक जितेंद्र करारे, रविंद्र सिनोरिया, मुकेश इंदौरिया एवं जितेंद्र रायपुरिया की सराहनीय भूमिका रही।


