बैराड़ में गैस माफियाओं पर शिकंजा: तहसीलदार द्रगपाल सिंह बैश की दबिश, 16 घरेलू सिलेंडर जब्त

MP DARPAN
0

शिवपुरी। रसोई गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बैराड़ में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। तहसीलदार द्रगपाल सिंह बैश के नेतृत्व में शुक्रवार को होटल, भोजनालय, मिष्ठान भंडार और चाय-नाश्ता केंद्रों पर अचानक छापेमार निरीक्षण किया गया, जिससे पूरे नगर में हड़कंप मच गया।

जांच के दौरान टीम ने 16 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए, जिनका अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई, जिसमें साफ संकेत दिया गया कि गैस की कालाबाजारी और नियमों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तहसीलदार द्रगपाल सिंह बैश ने बताया कि घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक इस्तेमाल कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जब्त सभी सिलेंडरों को कालामण गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में दे दिया गया है, जबकि आगे की कार्रवाई खाद्य विभाग द्वारा की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद अवैध गैस कारोबारियों में खौफ का माहौल है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top