हिन्दू नववर्ष : सनातन संस्कृति, सकारात्मकता और नव ऊर्जा का पर्व : मनु जैन

MP DARPAN
0

शिवपुरी। हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 (रौद्र संवत्सर) के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शहर के पोलो ग्राउंड में नववर्ष प्रतिपदा एवं प्रकट उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं नागरिक उपस्थित रहे।

संघ के विभाग प्रचारक मनु जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दू नववर्ष केवल तिथि परिवर्तन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, सकारात्मकता, सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा के संचार का प्रतीक है। यह भारतीय संस्कृति में नव सृजन और आध्यात्मिक जागरण का पर्व है। उन्होंने बताया कि इसी दिन ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि की रचना प्रारंभ हुई तथा भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक भी हुआ, जिससे इस दिन का महत्व और बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि विजयदशमी के दिन स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने 100 वर्ष पूर्ण करने की ओर अग्रसर है और निरंतर राष्ट्र सेवा में समर्पित है। मनु जैन ने हिन्दू पंचांग की वैज्ञानिकता और उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह हमारी जीवनशैली, कृषि और मौसम विज्ञान से गहराई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने विदेशी प्रभावों के कारण अपनी परंपराओं से दूर होने पर चिंता व्यक्त करते हुए आह्वान किया कि हम अपनी संस्कृति और मूल्यों को पुन: अपनाएं। नववर्ष के इस पावन अवसर पर मां शक्ति की उपासना, आत्मचिंतन और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम में संघ के स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top