शिवपुरी। जिले में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर का शुक्रवार को खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 17 से 24 मार्च तक चल रहे इस 8 दिवसीय शिविर में पहुंचकर दोनों मंत्रियों ने मरीजों से सीधे संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर फीडबैक लिया।
निरीक्षण के दौरान मंत्रियों ने हेल्पडेस्क, जांच एवं उपचार बसों सहित दंत परीक्षण यूनिट, एक्स-रे और मुख कैंसर जांच बस का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिविर में आने वाला कोई भी मरीज परेशान न हो और उसे बिना भटके समय पर उपचार मिल सके। वालेंटियर्स को भी सक्रिय रहकर मरीजों की मदद करने के निर्देश दिए गए। मंत्रीगण ने मेडिकल कॉलेज शिवपुरी का भी भ्रमण किया और ऑपरेशन थिएटर कॉम्पलेक्स का निरीक्षण किया। इस दौरान एक मरीज की शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह शिविर जिला प्रशासन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3053 के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा नि:शुल्क जांच और उपचार किया जा रहा है। शिविर को सफल बनाने में भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव, प्रदीप पाराशर, भूपेंद्र जैन, नेहा अमित यादव, राकेश गुप्ता, हरिओम राठौर, नवाब सिंह कुशवाहा, गोपाल पाल, लवलेश जैन, योगेंद्र रघुवंशी, केपी परमार, नीरज तोमर, डॉ रश्मि गुप्ता, दीपा बंसल, हरवीर सिंह रघुवंशी, विजय शर्मा, केशव सिंह तोमर, मुकेश जैन, रविंद्र शिवहरे, मुन्नालाल कुशवाहा, पवन जैन, अशोक ठाकुर, संजय सांखला, शैलेन्द्र टेडिय़ा, दीपेश सांखला, सीमा शिवहरे, प्रदीप शर्मा, गायत्री शर्मा, एस्माइल खान, विवेक अग्रवाल, गिर्राज शर्मा, कृष्णा कुशवाहा, रितेश जैन, अवधेश सिंह, नवल सिंह, बलबीर निबोरिया, पवन शिवहरे, राजेन्द्र पिपलोदा, उषा भार्गव, शैलजा लवंगीकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी सक्रिय रूप से जुटे हैं।
32 हजार से अधिक मरीजों को मिला लाभ, सैकड़ों जांचें नि:शुल्क
वृहद स्वास्थ्य शिविर आमजन के लिए संजीवनी साबित हो रहा है। तीसरे दिन भी भारी भीड़ उमड़ी और शुक्रवार को 7628 मरीजों ने पंजीयन कर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। अब तक कुल 32,824 मरीज इस शिविर का लाभ उठा चुके हैं, जबकि 74 सर्जरी सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं। शिविर में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक, स्त्री रोग, श्वसन, नेत्र, मानसिक स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों में उपचार दिया जा रहा है। खास बात यह है कि एक्स-रे (1136), पैथोलॉजी (872), एमआरआई (183), सीटी स्कैन (25) और 471 सोनोग्राफी जैसी महत्वपूर्ण जांचें नि:शुल्क की जा रही हैं। जिला प्रशासन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन और रोटरी क्लब के संयुक्त प्रयास से आयोजित यह शिविर 24 मार्च तक जारी रहेगा। सुबह 8 से 2 बजे तक पंजीयन और 9 से 4 बजे तक उपचार की सुविधा उपलब्ध है।21 मार्च को स्वास्थ्य शिविर में जुटेंगे बड़े विशेषज्ञ: निःशुल्क उपचार का सुनहरा अवसर
वृहद स्वास्थ्य शिविर में 21 मार्च को मरीजों के लिए खास दिन रहेगा, जब देश के प्रतिष्ठित अस्पतालों से आए विशेषज्ञ चिकित्सक विभिन्न बीमारियों का परीक्षण और निःशुल्क उपचार करेंगे। जिला प्रशासन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के संयुक्त तत्वावधान में यह शिविर लगातार आमजन के लिए राहत का केंद्र बना हुआ है। शिविर में सर गंगाराम अस्पताल के डॉ. वेद चतुर्वेदी (रूमेटोलॉजी), डॉ. वरुण जसवाल (गैस्ट्रोएंटरोलॉजी), डॉ. संकल्प जैन (मनोचिकित्सा), मरेन्गो एशिया अस्पताल के डॉ. मीत कुमार (हीमेटो-ऑन्कोलॉजी एवं बीएमटी) तथा एम्स अस्पताल की डॉ. आकांक्षा अग्रवाल (स्त्री एवं प्रसूति रोग) अपनी सेवाएं देंगे। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाते हुए शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लें और अपनी स्वास्थ्य जांच कराएं।



