काली माता मंदिर की प्रतिमा तोड़ने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

MP DARPAN
0

शिवपुरी। इन्दार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुटवारा में धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाले मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया है।

इंदार थाना प्रभारी विवेक यादव के अनुसार, 25 मार्च 2026 को फरियादी शेवेन्द्र लोधी सहित ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के ही दानवीर जाटव उम्र 29 वर्ष ने काली माता मंदिर में स्थापित प्रतिमा को पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल धारा 298 बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 47/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विवेक यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 26 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी विवेक यादव सहित प्र.आर. वहीद खान, जितेन्द्र सिंह जाट, हरीसिंह, विक्रमसिंह, आरक्षक दिलीप शाक्य, कमल जामौद, भगू भिलाला और आनंद भार्गव की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top