बैराड़ मंडी में तहसीलदार दृगपाल सिंह बैश ने किसानों को ठंडा पेय पदार्थ वितरित कराया

MP DARPAN
0

बैराड़ मंडी की अनोखी पहल, किसानों को मिलेगी हर हफ्ते ठंडक की राहत

शिवपुरी। भीषण गर्मी के बीच किसानों को राहत देने के उद्देश्य से बैराड़ कृषि उपज मंडी में एक सराहनीय और संवेदनशील पहल की शुरुआत की गई है। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे तहसीलदार दृगपाल सिंह बैश ने मंडी सचिव नरेंद्र जैन की मौजूदगी में मंडी परिसर में उपस्थित किसानों को स्वयं के व्यय पर ठंडा पेय पदार्थ (जलजीरा) वितरित कर इस जनहितकारी अभियान का शुभारंभ किया।

अचानक मिली इस सुविधा से किसानों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ झलक उठी। किसानों ने इस पहल को राहतभरी बताते हुए तहसीलदार और मंडी प्रशासन का आभार व्यक्त किया। गर्मी के मौसम में जब मंडी में घंटों तक खड़े रहकर उपज का क्रय-विक्रय करना पड़ता है, ऐसे में यह पहल किसानों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। तहसीलदार दृगपाल सिंह बैश ने बताया कि हाल ही में अधिकारियों और व्यापारियों के साथ हुई बैठक में किसानों की सुविधा को लेकर चर्चा हुई थी। इसी दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि गर्मियों में किसानों को ठंडा पेय पदार्थ उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। उसी निर्णय के तहत आज से इस व्यवस्था को लागू किया गया है। मंडी सचिव नरेंद्र जैन ने कहा कि यह पहल केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि मंडी प्रशासन और व्यापारियों के सहयोग से इसे नियमित रूप से जारी रखा जाएगा। गर्मी के पूरे सीजन में समय-समय पर किसानों को ठंडा पेय पदार्थ उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान मंडी कर्मचारी और स्टाफ भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top