पोहरी वन विभाग ने माफियाओं से 6.490 हेक्टेयर भूमि कराई मुक्त, अवैध निर्माण जमींदोज

MP DARPAN
0

शिवपुरी। वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पोहरी वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। वनमण्डल शिवपुरी अंतर्गत पोहरी वन परिक्षेत्र के बीट बिलोआ में करीब 6.490 हेक्टेयर शासकीय वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराकर विभाग ने वन माफियाओं को स्पष्ट संदेश दिया है कि अब अवैध कब्जों पर किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी। यह कार्रवाई वनमण्डल अधिकारी सुधांशु यादव और पोहरी वन परिक्षेत्राधिकारी श्रुति राठौर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम द्वारा की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बागलोन से जुड़े कुछ लोगों द्वारा वन भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर पक्के निर्माण और बाउंड्रीवाल खड़ी कर ली गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने पहले विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया और संबंधितों को नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने का अवसर दिया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभाग ने सख्ती दिखाते हुए बेदखली की कार्रवाई शुरू की। प्रशासनिक निगरानी में चली इस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से निर्मित मकानों और बाउंड्रीवाल को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई, जिससे कानून-व्यवस्था भी प्रभावित नहीं हुई। रेंजर श्रुति राठौर ने दो टूक कहा है कि शासकीय वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top