ओलों की मार से फसल तबाह, किसानों पर टूटा कहर, मुआवजे की उठी मांग

MP DARPAN
0

पिछोर (नीरज गुप्ता)। जिले के पिछोर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में अचानक बदले मौसम ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज बारिश के साथ गिरे ओलों ने खेतों में खड़ी गेहूं, चना और सरसों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। बेमौसम हुई इस बारिश ने किसानों के लिए राहत नहीं, बल्कि बर्बादी का संदेश लेकर आई है।

चार महीने की कड़ी मेहनत के बाद तैयार फसल कुछ ही पलों में चौपट हो गई। छोटे और मध्यम किसान सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, जिनकी आजीविका पूरी तरह खेती पर निर्भर है। खेतों में बिछी फसलें अब किसानों की बेबसी की कहानी बयां कर रही हैं। पूर्व भ्रष्टाचार उन्मूलन नगर अध्यक्ष राजेश छिरोलिया ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते राहत नहीं मिली तो किसानों की आर्थिक स्थिति और अधिक खराब हो सकती है। किसानों ने भी शासन-प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस प्राकृतिक आपदा को गंभीरता से लेते हुए जल्द राहत प्रदान की जाए, ताकि उनकी कुछ भरपाई हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top