पिछोर में गुटखा-पान मसाला महंगा, तय कीमत से ज्यादा वसूली, जांच की मांग

MP DARPAN
0

पिछोर (नीरज गुप्ता)। नगर के बाजारों में इन दिनों गुटखा, पान मसाला और तंबाकू उत्पादों की किल्लत के चलते उपभोक्ताओं को निर्धारित कीमत से अधिक दाम चुकाने पड़ रहे हैं। हालात यह हैं कि शौकीनों को मजबूरी में गुटखा पाउच महंगे दामों पर खरीदना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार बाजार में राजश्री, हमराज सहित कई ब्रांड के गुटखे की कमी बनी हुई है। थोक बाजार से महंगा माल मिलने का हवाला देकर कुछ दुकानदार पाउच पर अतिरिक्त राशि वसूल रहे हैं। बताया जा रहा है कि 10, 20 और 40 रुपये कीमत वाले पाउच पर करीब 5 रुपये तक अधिक लेकर बिक्री की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि मार्च माह के कारण थोक बाजार में सप्लाई प्रभावित हुई है और बजट के बाद ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। वहीं उपभोक्ताओं का आरोप है कि कमी का फायदा उठाकर कुछ जगहों पर कालाबाजारी भी की जा रही है। नगर के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार में गुटखा-पान मसाला की आपूर्ति और कीमतों की जांच कर कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि आम जनता को निर्धारित दरों पर ही सामग्री मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top