समर में सुखवीर डांस अकैडमी का मेगा कैंप 1 मई से, हुनर से भरेंगी छुट्टियां

MP DARPAN
0

शिवपुरी। गर्मी की छुट्टियों को सिर्फ आराम नहीं, बल्कि अवसर में बदलने की पहल करते हुए सुखवीर डांस अकैडमी ने 1 मई से 30 जून तक भव्य समर कैंप की शुरुआत की है। यह कैंप बच्चों और युवाओं के लिए खेल, शिक्षा, फिटनेस और क्रिएटिविटी का अनूठा प्लेटफॉर्म बनकर उभर रहा है, जहां हर प्रतिभागी अपने भीतर छिपे टैलेंट को निखार सकेगा।

कैंप के अंतर्गत तैराकी (स्विमिंग) का विशेष प्रशिक्षण शहर के प्रतिष्ठित होटल सोन चिरैया एवं मेवाड़ रिसोर्ट में अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में दिया जाएगा। वहीं शिवपुरी के हॉलीवुड्स इंटरनेशनल स्कूल ग्वालियर बायपास परिसर में क्रिकेट, कराटे, हॉर्स राइडिंग, चेस, टेबल टेनिस और शूटिंग जैसी गतिविधियों का प्रोफेशनल प्रशिक्षण बच्चों को नई दिशा देगा। इसके साथ ही जैन मंदिर वाली गली स्थित केंद्र पर छोटे बच्चों के लिए डे-केयर एवं बेसिक स्किल ट्रेनिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे अभिभावकों को भी राहत मिलेगी। वहीं पतंजलि परिसर में मैथ्स और इंग्लिश स्पीकिंग की कक्षाएं संचालित की जाएंगी, ताकि बच्चे पढ़ाई में भी मजबूत आधार बना सकें। अकादमी के संचालक सुखवीर कुशवाह ने बताया कि इस समर कैंप का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करना है। उन्होंने बताया कि रायफल शूटिंग का विशेष प्रशिक्षण इस बार आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा, जो युवाओं को नई स्किल सीखने का मौका देगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top