केन्द्रीय विद्यालय के 11 खिलाड़ी रीजनल स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित, 27 को होंगे भोपाल रवाना

MP DARPAN
0

शिवपुरी। केन्द्रीय विद्यालय शिवपुरी के प्रतिभाशाली स्केटर्स का चयन भोपाल में आयोजित होने वाली रीजनल स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयन के बाद अब यह खिलाड़ी 27 अप्रैल को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भोपाल रवाना होंगे। 28 अप्रैल से 1 मई तक होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में शिवपुरी के खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। 

चयनित खिलाडिय़ों में आदित्य मिश्रा, चित्रांश दौहरे, अर्जित सिंह धाकड़, पीयूष राठौर, अभिनव जाट, अर्नव गुप्ता, अहिल कुरैशी, आर्यन यादव, ईशान नामदेव, मेधा त्रिवेदी और कृतिका रावत शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी लंबे समय से शिवपुरी स्केटिंग अकादमी में सावरकर पार्क पर नियमित अभ्यास कर रहे हैं और अपनी मेहनत के दम पर रीजनल स्तर तक पहुंचे हैं। जहां पर सभी खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रशिक्षक सुखवीर सर द्वारा दिया जाता है। विद्यालय की प्राचार्य पुनीता ज्योति ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह चयन उनके परिश्रम का परिणाम है और अब उन्हें प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करना है। प्रशिक्षकों ने भी भरोसा जताया है कि शिवपुरी के खिलाड़ी इस बार पदक जीतकर लौटेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top