शिवपुरी। सामाजिक समरसता, सादगी और परंपराओं की मिसाल पेश करते हुए सेन समाज द्वारा 31वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन लुधावली स्थित 72 बीड़ी वालों के गोदाम पर भव्यता और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस पावन आयोजन में 12 नव दंपत्ति परिणय सूत्र में बंधे, जहां बिना दिखावे के संस्कारों की गरिमा साफ झलकती नजर आई।
मीडिया प्रभारी रिंकू सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सेन जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बारात निकाली गई, जिसका स्वागत तोरण व वरमाला की रस्मों से किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी जोड़ों का पारिग्रहण संस्कार संपन्न हुआ, जिसने पूरे माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज, त्रिलोकचंद अग्रवाल (बल्लू भैया) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सेन समाज विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. डी. एस. राजौरिया, प्रदेश अध्यक्ष रामरतन सेन, प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण नानक सेन, प्रदेश युवा सचिव शिवनारायण सेन, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष माखन दाऊ, प्रदेश सचिव रामबाबू सेन, संभागीय अध्यक्ष मनीष सेन एवं संभागीय सचिव मदन सेन शामिल रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता बी.के. सेन (बीलारा वाले) ने की, जबकि मंच संचालन दीपक सेन ने किया। सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उपहार भेंट किए। यह आयोजन समाज को एक नई दिशा देने वाला है, जहां फिजूल खर्ची और आडंबर से दूर रहकर आदर्श विवाह की मिसाल कायम की गई। आयोजन को सफल बनाने में सेन समाज विकास संगठन जिलाध्यक्ष धनीराम सेन (धन्नू), सुरेश सेन, मातादीन सेन, विनोद सेन रातौर, रमेश सेन ठर्रा वाले, सरवन सेन, शिवदयाल सेन, केशव सेन, राजू सेन टेशन वाले, राजू सेन, भागवनलाल सेन, रिंकू सेन छावनी, ब्रह्मानंद सेन, ललित श्रीवास, दिल्लन सेन, राकेश सेन, नरेंद्र सेन, अशोक सेन, लालचंद सेन, दौलतराम सेन, गोविंद सेन, महेंद्र सेन, सत्यप्रकाश सेन, सोनू सेन, हाकिम सेन, संतोष सेन, रामनिवास सेन, गौरव सेन, नीरज सेन, अशोक मंगल सेन, प्रदीप सेन, अवधेश सेन, धर्मेंद्र सेन, तरुण सेन, भरत सेन, नयन सेन, गणेश सेन सहित अनेक समाजबंधुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


