आबकारी टीम का छापा, सार्वजनिक जगह पर शराब पीना पड़ा भारी, 5 आरोपी गिरफ्तार

MP DARPAN
0

शिवपुरी। जिले में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को चलाए गए विशेष अभियान में 5 मामलों में प्रकरण दर्ज कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के बाद शराबखोरी करने वालों में हड़कंप की स्थिति है।

यह कार्रवाई कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर की गई, जिसमें अवैध मदिरा के सेवन, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के मार्गदर्शन में वृत शिवपुरी क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर दबिश दी गई। अभियान का नेतृत्व वृत प्रभारी राहुल गुप्ता ने किया, जहां टीम ने खुले में शराब पीते पाए गए व्यक्तियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें मौके से गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 36(ब) के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। आबकारी विभाग ने साफ किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में लगातार निगरानी रखी जा रही है और आने वाले दिनों में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top