पोहरी पुलिस ने 65 लीटर कच्ची शराब जब्त की, महिला तस्कर गिरफ्तार

MP DARPAN
0

शिवपुरी। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पोहरी थाना पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 65 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त कर एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रवि चौहान के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। पोहरी टीआई रवि चौहान को 6 अप्रैल 2026 की शाम मुखबिर से सूचना मिली कि फॉरेस्ट रेंज के सामने तलैया के पास एक महिला अवैध कच्ची शराब बेचने की फिराक में बैठी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर महिला आरक्षक की मदद से आरोपिया को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपिया के कब्जे से 65 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 6500 रुपये आंकी गई। शराब रखने और बेचने का कोई वैध लाइसेंस न होने पर आरोपिया के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। मंगलवार दोपहर आरोपिया को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक रवि चौहान, उपनिरीक्षक दिनेश कोठारी, प्रधान आरक्षक नीरज सेंगर, आरक्षक मंजूलता शर्मा, मुनेश धाकड़, मांगीलाल, अरविंद, रामअवतार रावत एवं सुरेश धाकड़ की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top