गोवा में रचना शेर सिंह मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित, महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान

MP DARPAN
0

शिवपुरी। समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली श्रीमती रचना शेर सिंह को सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी नई दिल्ली द्वारा मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान गोवा में आयोजित भव्य समारोह में पांच देशों और भारत के 20 से अधिक राज्यों से आए विद्वानों की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में गोवा सरकार के टूरिज्म विभाग के डायरेक्टर दीपक नार्वेकर, आदि लीला फाउंडेशन के चेयरमेन डॉ. एस. आदिनारायण, जिला जज डॉ. रविंद्र कुमार पाहुजा एवं दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. योगेश कुमार ने संयुक्त रूप से उन्हें सम्मानित किया। श्रीमती रचना शेर सिंह ने बताया कि उन्होंने राजनीति के साथ-साथ समाज सेवा को प्राथमिकता देते हुए विशेष रूप से महिलाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य पर कार्य किया है। वर्तमान में वे आदिवासी बालिकाओं को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने का कार्य भी कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top