पोहरी पुलिस की दोहरी कार्रवाई: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार एवं 5 साल से फरार वारंटी भी चढ़ा हत्थे

MP DARPAN
0

शिवपुरी। पोहरी थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में दो बड़े मामलों का खुलासा कर दिया। महिला अपराध और फरार आरोपियों के खिलाफ चल रही मुहिम में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा, वहीं 5 साल से फरार स्थाई वारंटी को भी दबोच लिया। यह कार्रवाईयां पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी आनंद राय के निर्देशन में की गई।

पोहरी टीआई रवि चौहान के अनुसार, पहले मामले में 22 अप्रैल को एक फरियादी ने अपनी नाबालिग बेटी के गुम होने की रिपोर्ट थाना पोहरी में दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 28 अप्रैल को बालिका को दस्तयाब किया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2), 64(2), 87 एवं पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दूसरी कार्रवाई में प्रकरण क्रमांक 397/2021 (अपराध क्रमांक 156/2021) के 5 साल से फरार स्थाई वारंटी सुरेंद्र जाटव उम्र 26 वर्ष, निवासी अगर्रा थाना पोहरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी लंबे समय से फरारी काट रहा था। इन दोनों कार्रवाइयों के पीछे पोहरी पुलिस की मजबूत टीम वर्क नजर आया। थाना प्रभारी निरीक्षक रवि चौहान के नेतृत्व में गठित टीम में उपनिरीक्षक वीरेन्द्र परिहार, प्रधान आरक्षक हृदेश पाराशर, प्रधान आरक्षक भगवानलाल, आरक्षक मुनेश धाकड़, अमित कुमार, रामअवतार रावत, मांगीलाल गुर्जर, रामनाथ रावत, अरविंद कुशवाह की विशेष भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top