तेंदुआ पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दुष्कर्म का आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा

MP DARPAN
0

शिवपुरी। नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में तेंदुआ पुलिस ने शानदार तत्परता का परिचय देते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। तेंदुआ थाना प्रभारी नीतू सिंह धाकड़ के अनुसार, 22 जून को थाना तेंदुआ में नाबालिग पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी दिलीप आदिवासी के विरुद्ध बलात्कार एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तेंदुआ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। लगातार दबिश और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीम ने 23 जून को सरखण्डी तिराहे के पास से आरोपी दिलीप आदिवासी पुत्र रामू आदिवासी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम सरखण्डी को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस सफल कार्रवाई में प्रधान आरक्षक गजेन्द्र सिंह सोलंकी एवं आरक्षक अंकित शर्मा की विशेष भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top