90 से अधिक फरियादियों की पुलिस अधीक्षक के दरबार में गुहार, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

MP DARPAN
0

शिवपुरी। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 90 से अधिक फरियादियों ने अपनी व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं प्रशासनिक शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।

जनसुनवाई के दौरान जमीन विवाद, गुमशुदगी, घरेलू हिंसा, धोखाधड़ी तथा पुलिस कार्रवाई से असंतोष जैसे मामलों की भरमार रही। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों एवं जांच अधिकारियों को समय-सीमा में निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि हर शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जाएगा। एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने स्पष्ट कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य पीडि़तों को त्वरित न्याय दिलाना और लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करना है। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जनसुनवाई में सीएसपी शिवपुरी संजय चतुर्वेदी, जिले के थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top