शराब पार्टी बनी मौत की वजह, 24 घंटे में हत्या के दो आरोपी दबोचे

MP DARPAN
0

दोस्त की हत्या कर फरार हुए आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे

शिवपुरी। शादी समारोह में शामिल होने आए युवक की शराब पार्टी के दौरान हुई हत्या के मामले में खनियाधाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने हत्या के मामले का तेजी से खुलासा किया।

फरियादी कपिल उपाध्याय ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई सुशील उर्फ सिम्पल उपाध्याय अपने साथी देवा आदिवासी और केशराम उर्फ छोटू गुर्जर के साथ ग्राम खजरा में एक शादी समारोह में आया था। समारोह के दौरान खेत पर शराब पार्टी हुई, जहां विवाद के बाद सुशील की हत्या कर दी गई। मामला दर्ज होते ही थाना प्रभारी निरीक्षक केदार सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम अछरौनी के पास घेराबंदी कर देवा आदिवासी उम्र 32 वर्ष एवं केशराम उर्फ छोटू गुर्जर उम्र 28 वष्ज्र्ञ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें उपजेल पिछोर भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में उनि छाया राय, सउनि रामसिंह भिलाला, सउनि हजारीलाल जाटव, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र सिंह पाल, आरक्षक अनूप कुमार, हेमसिंह गुर्जर, योगेन्द्र सिंह, रवि बाथम, उमेश लोधी, दीपक किरार, अरविन्द्र सिंह कौरव, विकास चौधरी एवं चालक मोहित शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top