बैराड़ पुलिस ने 60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर दबोचा

MP DARPAN
0

शिवपुरी। बैराड़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि बरोद रोड स्थित ठाकुर बाबा मंदिर के पीछे एक व्यक्ति अवैध शराब का भंडारण किए हुए है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजेन्द्र पुत्र मांगीलाल राठौर उम्र 32 वर्ष निवासी कालामढ़ शाखा फील्ड के पास, बैराड बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से दो प्लास्टिक कैनों में भरी 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हरिओम जाटव, आरक्षक संदीप राठौर, ज्ञान सिंह रावत, लोकेन्द्र सिंह तथा चालक आरक्षक मनीष परिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top