शिवपुरी। वन विभाग में लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को गति देते हुए वन संरक्षक आदर्श श्रीवास्तव ने 36 वनपालों को उपवनक्षेत्रपाल पद पर पदोन्नत करने के आदेश जारी किए हैं। इनमें शिवपुरी जिले के सर्वाधिक 19, गुना के 12 और अशोकनगर के 5 वनपाल शामिल हैं। सभी को सातवें वेतनमान के लेवल-7 28,700–91,300 रुपए में पदोन्नति प्रदान की गई है।
शिवपुरी से पदोन्नत अधिकारी हैं- प्रीतम सिंह गौर, गंगी भगत, सतीश कुमार मोर्य, रवि बाथम, देवेश माझी, मोहिनी खांडेकर आशा डोंडिया, कृष्णकांत डाबेल, मनीराम केवट, शिमला उइके, रानी केवट, ममता गौड़, विद्यासागर तिवारी, लक्ष्मी यादव, कुलदीप गौर, शिवदयाल भोई, अजय कुमार पंचवेदी, मुकेश कुमार बाथम और नवल किशोर जे.पी. शर्मा।
अशोकनगर से अशरफ खां, महेश कुमार मेहरोत्रा, सरोज एक्का, अरविंद सिंह राजपूत और देवेंद्र कुमार टिटोरिया को पदोन्नति मिली है।
गुना से मुंशीलाल भील, मोहनी खांडेकर, गुल सिंह हिहोर, पानीबाई पटेरिया, शांता ब्रिजिट कुजूर, प्रमोद सिंह तोमर, नंद किशोर सेन, विनोद भारद्वाज, जीवन सिंह कुशवाह, किशोर कुमार कोली, रामबाबू मलालिया, फूला गौतम और हर्ष कुमार गौतम पदोन्नत हुए हैं। आदेश के अनुसार सभी पदोन्नतियां दो वर्ष की परीक्षण अवधि के लिए प्रभावी रहेंगी तथा मध्यप्रदेश लोकसेवा पदोन्नति नियम-2025 और न्यायालय में लंबित प्रकरणों के अंतिम निर्णय के अधीन होंगी। इस फैसले से शिवपुरी वन वृत्त के कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है।




