मानव वेलफेयर सोसाइटी का हरित संकल्प, मजिस्ट्रेट कॉलोनी में रोपे 51 फलदार, छायादार और औषधीय पौधे

MP DARPAN
0

शिवपुरी।  पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से मानव वेलफेयर सोसाइटी ने अपना वार्षिक वृक्षारोपण अभियान उत्साहपूर्वक संपन्न किया। ग्वालियर बायपास स्थित मजिस्ट्रेट कॉलोनी, कठमई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने 51 फलदार, छायादार, औषधीय एवं फूलदार पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

वृक्षारोपण में आम, नीम, पीपल, जामफल, जामुन, नींबू, आंवला, हर्र, बहेड़ा, बेलपत्र, चंपा, वट, मीठा नीम, सहजन, अशोक और गुलमोहर सहित अनेक पर्यावरण हितैषी पौधे लगाए गए। संस्था के सदस्यों ने कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें विशाल वृक्ष बनाना ही अभियान की वास्तविक सफलता होगी। कार्यक्रम के बाद सभी प्रतिभागियों के लिए स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई। इस अवसर पर मजिस्ट्रेटगण, अभिभाषकगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुकेश जैन मगरोनी, किशोर जेमिनी, विजय तिवारी (एडवोकेट), रामेश्वर राठौर, राजेंद्र राठौर, सतीश शर्मा, बीपी पटेरिया, शिव शंकर सेठ, राजेश ठाकुर, सुधीर शर्मा (टानु भाई), संतोष शिवहरे, राजीव भाटिया, नरेंद्र जैन, प्रमोद शर्मा, सौरभ गौड़, योगेंद्र सिंह तोमर, कमल गुप्ता, संजीव शर्मा, गोपाल गौड़, गंगाधर गोयल, मनोज अग्रवाल, दिलीप सिंघल, नवीन गुप्ता, सौरभ सांखला, सुनील व्यास, रवि गोयल, नितेंद्र गुप्ता, बंटी पुजारी, अजय राजपूत, संदीप शर्मा, अमित सहगल, हरेंद्र रघुवंशी, हरिओम गोयल तथा मातृशक्ति से अनीता जैन, आकांक्षा गौड़, सोनम रघुवंशी और नीतू गुप्ता सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top